{"_id":"5e4845798ebc3ee5bf00a6d4","slug":"proportional-sugarcane-procurement-from-all-purchasing-centers-deputy-sugarcane-commissioner-saharanpur-news-mrt4692010116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी क्रय केंद्रों से हो समानुपातिक गन्ना खरीद: उप गन्ना आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी क्रय केंद्रों से हो समानुपातिक गन्ना खरीद: उप गन्ना आयुक्त
विज्ञापन
गन्ना भवन सहारनपुर के सभागार में मंडल सहारनपुर के तीनों जिलों की समीक्षा बैठक लेते उप गन्ना आयुक?
- फोटो : SAHARANPUR
सभी क्रय केंद्रों से हो समानुपातिक गन्ना खरीद: उप गन्ना आयुक्त
सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने मंडल की चीनी मिलों को सभी गन्ना क्रय केंद्रों से समानुपातिक गन्ना खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य केे भुगतान में तेजी लाई जाए।
शनिवार को गन्ना भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडल के तीनों जनपदों के गन्ना विभाग के अधिकारियों, गन्ना विकास समितियों के सचिवों, गन्ना विकास परिषदों के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों और शुगर मिलों के गन्ना महाप्रबंधकों ने भाग लिया। उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने कहा कि चीनी मिलों को सभी गन्ना क्रय केंद्रों से समानुपातिक गन्ना खरीद करनी चाहिए। किसी भी क्रय केंद्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आईजीआरएस, जिला योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। उन्होंने वसंतकालीन गन्ना बीज आवंटन एवं बीज उठान, गन्ना बुआई के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वसंतकालीन गन्ना बुआई के लिए चीनी मिलें एमएचएटी-मॉइस्च हॉट एयर ट्रीटमेंट- प्लांट से गन्ना बीज का निशुल्क शोधन करेंगी। जिससे गन्ने को बीज जनित बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने शुगर मिलों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, इन्द्रजीत यादव, वीएम पाठक, संजय सिंह, डॉक्टर उदयभान, डॉक्टर यशपाल सिंह, अभय ओझा, देवेंद्र सिंह, सुुुुभाष चंद, एसपी सिंह, ऋषिपाल, डॉक्टर बीएस तोमर, अनिल चौहान, डॉक्टर सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।