{"_id":"613a4af58ebc3eb628316e2f","slug":"prompt-disposal-of-pending-cases-of-facilitation-council-saharanpur-news-mrt5554872170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसिलिटेशन काउंसिल समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसिलिटेशन काउंसिल समिति की बैठक
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में फैसिलिटेशन काउंसिल समिति की बैठक लेते मण्डलायुक्त लोकेश एम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) वाले इकाइयों के अटके भुगतान निकलवाने के लिए फैसिलिटेशन काउंसिल की मंडलीय बैठक मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा किया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों को इस काउंसिल का लाभ मिल सके।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त कार्यालय सभाकक्ष में हुई बैठक संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों के लंबित भुगतान संबंधी समस्याओं तथा भुगतान में धनराशियां अटकी रहने के कारण कार्यशील पूंजी में आने वाली समस्याओं के निराकरण कराना फैसिलिटेशन काउंसिल का उद्देश्य है।
पूर्व में एमएसएमई इकाईयों के लंबित भुगतान हेतु राज्य स्तरीय फैसिलिटेशन काउंसिल कानपुर में प्रस्तुत किए जाते थे, परन्तु प्रदेश में एक ही काउंसिल होने के कारण अधिक संख्या में प्रकरण लंबित रहते थे। इसलिए मंडल स्तरीय फैसिलिटेशन काउंसिल का गठन हुआ।
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल की जिन इकाईयों के भुगतान अटके हैं, वह एमएसएमई की वेबसाइट पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। समाधान पोर्टल पर पंजीकृत इकाईयों द्वारा संयुक्त निदेशक उद्योग कार्यालय में समस्त प्रपत्रों तथा निर्धारित शुल्क सहित आवेदन किया जा सकता है।
मंडलायुक्त लोकेश एम ने समाधान पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा सभी प्रकरणों में निर्धारित फीस जमा कराकर दोनों पक्षों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता और आईआईए के नामित सदस्य प्रमोद मिगलानी आदि उपस्थित रहे।