फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out with pomp on Ram Navami

राम नवमी पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Sun, 10 Apr 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with pomp on Ram Navami
राम नवमी पर रामलीला भवन से निकली शोभा यात्रा में झंडा लिये आयोजक व मुख्य अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री रामनवमी पर महानगर में धूमधाम से बैंडबाजे संग शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक धुनों और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रविवार गऊशाला रोड स्थित प्राचीन श्री रामलीला भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने किया। शोभायात्रा प्राचीन रामलीला भवन से शुरू होकर भगत सिंह, मोरगंज, शहीदगंज, सराफा बाजार, नया बाजार होते हुए देर शाम रामलीला भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। इनके पीछे भगवान श्रीणेश का रथ था। शोभयात्रा में कई बैंड शामिल रहे। उन्होंने धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, भगवान श्री शिव, पंचमुुुखी हनुमान जी की झांकी आकर्षण केंद्र रहीं। प्रभु श्रीराम के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य कमलेश अग्रवाल को मिला। इस दौरान विकास मित्तल, ज्योति अग्रवाल, प्रियंका, दीक्षा, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज अरोड़ा, महेंद्र तनेजा, मुकुल अरोड़ा, सचिन मित्तल, नवीन, सुभाष अग्रवाल, संदीप गुप्ता, पारस अग्रवाल, अविनाश, चंद्रशेखर ठकराल डॉ. शरद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामनवमी पर हवन यज्ञ
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में श्री रामनवमी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने यज्ञ संपन्न कराया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुुुओं ने आहुति दी। पूजा-अर्चना आचार्य शुभम कौशिक व पंडित खेमराज मिश्रा ने संपन्न कराई। यहां भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अनिल मित्तल, मयंक गर्ग, गणेश गुप्ता, प्रमोद माहेश्वरी, मनोज वालिया, अजय सूरी, विवेक गुप्ता, अखिल धर्मपाल, बबलू, विनोद शुक्ला, नीरज गुप्ता, मनीष जायसवाल, रजनी वालिया, रेखा, मोना जैन, रीता आनंद, देविका मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा
बेहट। श्रीराम नवमी उत्सव समिति द्वारा रविवार को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मोहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नरेश सैनी ने भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं। उन्होंने माता कैकेयी की 14 वर्ष वनवास की इच्छा को सहर्ष स्वीकार कर पिता के दिया वचन निभाया। इसलिए भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें शामिल भगवान श्रीराम के रथ की बोली अजय गुप्ता के नाम 5100 रुपये में छूटी। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, अजय जैन, भाजपा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, सुनील राजदेव उर्फ बिट्टू, सोनेद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, विजेंद्र सैनी, सभासद मोहित जैन, रेणु कांबोज, रवि सिंघल, सचिन दिग्वा आदि शामिल रहे।

राम नवमी पर रामलीला भवन से निकली शोभा यात्रा में प्राचीन रथ पर सवार रामजी व अतिथि मेयर नगर विधायक ?

राम नवमी पर रामलीला भवन से निकली शोभा यात्रा में प्राचीन रथ पर सवार रामजी व अतिथि मेयर नगर विधायक ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed