फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out on birth anniversary of Ahilyabai Holkar

Saharanpur News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली

Thu, 01 Jun 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on birth anniversary of Ahilyabai Holkar
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा हर्षोल्लास के साथ अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। इसके साथ ही धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर डाॅ. अजय कुमार, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरसिंह शामिल हुए। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पाल व संयोजक बलजीत सिंह ने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार पाल ने पाल समाज, गडरिया, बघेल जाति को अनुसूचित जाति के कोटे के अंतर्गत आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

महापौर डा. अजय कुमार और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया। इसके साथ ही कोर्ट रोड, कलेक्ट्रेट तिराहा, दिल्ली रोड से हसनपुर चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व विधायक जगपाल सिंह, जोगेंद्र पाल, पप्पू पाल, सोपिल पाल, राजपाल सिंह, शक्ति सिंह, गुलशन कुमार, मेघपाल सिंह, मामचंद, यशपाल, विरेंद्र पाल, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed