फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Process for advance registration of ninth and 11th started

नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू

Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Process for advance registration of ninth and 11th started
नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले शैक्षिक सत्र 2020-21 (परीक्षा वर्ष 2022) के कक्षा नौ और कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत और वर्ष 2021 की कृषि भाग - एक की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 11 के विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण परिषद की वेबसाइट upmdsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। परिषद द्वारा वर्ष 2022 की परीक्षा से नवीन मान्यता वाले विद्यालयों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड उनके कार्यालय द्वारा दिया जाएगा। शेष विद्यालयों के गत वर्ष जारी किए गए यूजर आईडी और पासवर्ड यथावत रहेंगे। विद्यार्थियों के अंकपत्रों में नाम, माता और पिता का नाम सही होना चाहिए। बाद में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पंजीकरण संबंधी कोई भी जानकारी उनके कार्यालय से ली जा सकती है। तमाम विद्यालयों को भी इससे अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed