{"_id":"5f6cdbf78ebc3e3c4f5d1421","slug":"problems-of-entrepreneurs-should-be-resolved-immediately-dm-saharanpur-news-mrt5029214118","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओं का हो तत्काल निस्तारण: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओं का हो तत्काल निस्तारण: डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी उद्यमी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के मुख्य अभियंता आपसी समन्वय कर औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का निस्तारण कराएं।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि बैठक में आए प्रकरणों का अगली बैठक से पूर्व हर हाल में निस्तारण कराया जाए। जान बूझकर शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि इंडस्ट्रियल इस्टेट दिल्ली रोड से जो रास्ता ग्राम मनोहरपुर को जाता है, उसके मध्य राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने कुछ लोगों ने अपनी नालियों का गंदा पानी छोड़ दिया है। जिससे करीब 80 प्रतिशत रास्ता खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि देवबंद औद्योगिक क्षेत्र रेलवे स्टेशन के समीप नगर पालिका परिषद द्वारा एक साइकिल स्टैंड संचालित होता है, लेकिन सैकड़ों वाहन औद्योगिक भूमि पर खडे़ किए जाते हैं और नगर पालिका के नाम पर उनसे वसूली की जाती है।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चनप्पा, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश चौधरी, सहायक आयुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत बाबू राम सिंह, उत्तर प्रदेश व्यापारी बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, उद्यमी अंकित कंसल, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में यह आईं समस्याएं
डीएम ने विद्युत निगम के अभियंता को निर्देश दिए कि चिलकाना रोड स्थित मैसर्स किरण कोल्ड स्टोरेज के विद्युत कनेक्शन संबंधी प्रकरण लंबित है। इस पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। मैसर्स मां शाकंभरी प्लास्टिक उद्योग ग्राम कुम्हारहेड़ा के विद्युत भार पर लगाई गई अतिरिक्त धनराशि को समाप्त किए जाने का अनुरोध किया गया। आईआईए पदाधिकारियों ने हसनपुर चुंगी से मेडीग्राम हास्पिटल तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का अनुरोध किया है। नगर निगम की ओर से बताया गया कि इस क्षेत्र में कुछ स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई थी, जिनको ठीक किया जा रहा है। आईआईए ने दिल्ली रोड मुख्य मार्ग पर बन रहे नाले को चुन्हेटी तक बनाए जाने का अनुरोध किया।