फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Private doctors and health workers come forward to get vaccinated

प्राइवेट डाक्टर और हेल्थ वर्कर टीका लगवाने आगे आएं

Thu, 14 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Private doctors and health workers come forward to get vaccinated
प्राइवेट डाक्टर और हेल्थ वर्कर टीका लगवाने आगे आएं
विज्ञापन

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपील की है कि निजी डाक्टर और उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मी कोविड 19 टीकाकरण कराने के लिए खुद आगे आएं।
आईएमए सहारनपुर अध्यक्ष डॉ मनदीप सिंह, सचिव डॉ कर्मवीर सिंह और कोषाध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाकर पूरी दुनिया को बताना है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे हेल्थ केयर वर्कर्स को यह टीका प्राथमिकता से लगे। उन्होंने बताया कि देश में दो प्रकार की वैक्सीन बनाई गई है। एक व्यक्ति को एक ही तरह की वैक्सीन लगाई जाएगी। इस टीके के लगने के बाद हमारे शरीर में दोनों स्ट्रेन की रक्षात्मक एंटीबॉडीज बन रही हैं। यह टीका भारतीय वातावरण के हिसाब से रखना और इस्तेमाल करना आसान है। भारत अब आधुनिक औषधि के अनुसंधान और विकास में अग्रणी स्थान पर आ रहा है।
टीकाकरण कराकर ही कोरोना वायरस से निजात पा सकेंगे। टीका लगने के बाद भी कोविड से बचाव के तरीके जैसे हाथ धोना, मास्क लगाना, दूरी बनाकर रखना अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed