फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prisoner dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में बंदी की मौत

Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Prisoner dies under suspicious circumstances
जिला कारागार के बंदी के मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला कारागार से जिला अस्पताल लाए गए बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली नकुड़ पुलिस पर बंदी की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक सप्ताह पूर्व गांव बाइखेड़ी निवासी फुरकान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल प्रशासन के मुताबिक फुरकान की मंगलवार सुबह तबीयत खराब हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फुरकान परिवार के सदस्य मोहसीन का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व जब नकुड़ कोतवाली पुलिस ने फुरकान को पकड़ा तो उसकी पिटाई की थी। इसी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने पैैसों की भी मांग की थी। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कराई जाएगी। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुुबे का कहना है कि तबीयत खराब होने पर फुरकान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है।

जिला कारागार के बंदी के मौत के बाद जिला अस्पताल में जानकारी देते परिजन

जिला कारागार के बंदी के मौत के बाद जिला अस्पताल में जानकारी देते परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed