फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Priority to make industrial development: Jaswant Saini

जनपद का औद्योगिक विकास कराना प्राथमिकता में शामिल: जसवंत सैनी

Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Priority to make industrial development: Jaswant Saini
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की सामान्य निकाय की विशेष बैठक में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास कराना प्राथमिकता में है। उन्होंने संस्था की ओर से दिए सुझावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल्द ही संस्था के पदाधिकारियों और उच्चाधिकारियों की बैठक कराई जाएगी।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संस्था के सुझावों पर अमल कर जनपद के औद्योगिक विकास में तेजी लाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही सरसावा एयरपोर्ट जनसमान्य के लिए जल्दी शुरू होगा। चार धाम यात्रा भी सबसे पहले सरसावा एयरपोर्ट से ही कराई जाएगी। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने वुड सिटी एवं सीएफसी से संबंधित समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

उन्होंने यूपीसीडा से रास्ता दिलाने, सीएफसी एवं वुडन क्लस्टर के लिए अंबाला रोड से एक नया संपर्क मार्ग बनाने, आरा मशीनों के लाइसेंस जारी करने, कंटेनर सब्सिडी बढ़ाने, नई औद्योगिक इकाई को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की छूट दिलाने, उद्योगों से टैक्स की रियायत कराने आदि की मांग की। फैक्टरी एक्ट में लागू कर्मचारियों की संख्या 20 से बढ़ाकर 50 किए जाने, बॉयलर, प्रदूषण, अग्नि सुरक्षा विभागों की एनओसी के लिए उनका निरीक्षण तीसरे पक्ष से कराने, सरसावा एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल पब्लिक के लिए शुरू किए जाने, जनपद होजरी उद्योग को द्वितीय ओडीओपी में शामिल करने आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मश्री स्वामी भारत भूषण, महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, डॉ. मुकेश शर्मा, मदनलाल अरोड़ा, केएल अरोड़ा, दिनेश सेठी, अमर गुप्ता, नीरज माहेश्वरी, संजय कपूर आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान एनके तलवार, दिनेश माहेश्वरी, सुभाष मिगलानी, मनीष अरोड़ा, बलजीत सिंह चावला, संजय गुप्ता, गौरव गाबा, डॉ. अजय सिंह, अमित चौधरी, गौरव जैन, प्रतीक मिगलानी, सुनील अरोड़ा, गौतम शंकर सिंघल, मनोज जैन, सरदार सुपनीत सिंह, ओसाफ गुड्डू, इरफान उल हक, अमरनाथ सिंह, स्वराज गर्ग, संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed