फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Printed material on the walls will strengthen basic education

दीवारों पर चस्पा प्रिंट सामग्री से मजबूत होगी बुनियादी शिक्षा

Tue, 19 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Printed material on the walls will strengthen basic education
बीएसए कार्यालय में रखी प्रिंट सामग्री। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर । परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शिक्षा व्यवस्था के साथ ही माहौल भी पूरी तरह बदलने जा रहा है। एक ओर जहां पहली बार एनसीईआरटी की किताबें लागू होने जा रही हैं, वहीं एनसीईआरटी ने भारी संख्या में प्रिंट रिच मैटीरियल भेजा है, जिसमें गणित और हिंदी भाषा के बड़े-बड़े चार्ट हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100-100 चार्ट कक्षों के भीतर चस्पा किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इनसे बच्चों में बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन

प्रिंट रिच मैटीरियल में तीन और चार स्क्वायर फुट के रंगीन चार्ट हैं। गणित और हिन्दी विषयों के इन चार्ट पर कक्षाओं के हिसाब से सामग्री प्रिंट है। हिंदी विषय के चार्ट पर हिंदी की लघु कहानियां सचित्र दी गई हैं। इसी प्रकार गणित विषय के चार्ट पर गिनती से लेकर तमाम बेसिक सामग्री प्रिंट हैं। संबंधित अधिकारी ने बताया कि एक शोध में पता चला है कि छोटे बच्चे सुंदर और रंगीन प्रिंट सामग्री की ओर अधिक आकर्षित होते हैं, जिससे वह चीजों को अधिक सरलता के साथ सीखते और समझते हैं। यही वजह है कि सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पठन-पाठन के स्तर को सुधारने के लिए नई व्यवस्था अपनाई है, जो एक अप्रैल 2021 से लागू होने जा रही है।
विज्ञापन

हर विषय के चार्ट पर अलग बार कोड
जिस तरह एनसीईआरटी की किताबों के प्रत्येक पाठ पर अलग बार कोड दिया गया है। उसी तरह प्रिंट रिच सामग्री में प्रत्येक विषय के प्रिंट चार्ट पर अलग बार कोड है। बच्चे दीक्षा एप के माध्यम से उक्त बार कोड को स्कैन कर आसानी के साथ ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आए एक लाख 60 हजार चार्ट
चूंकि प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में 100-100 चार्ट कक्षों के भीतर चस्पा किए जाने हैं। इस लिहाज से जनपद के 1601 परिषदीय विद्यालयों के लिए 160100 प्रिंट चार्ट आए हैं। यह सामग्री वाहनों के माध्यम से विद्यालयों को भेजी जा रही है।
इस बार एनसीईआरटी की किताबों के साथ ही प्रिंट सामग्री भी विद्यालयों के लिए आई है। इनमें प्रिंट रिच मैटीरियल में काफी संख्या में प्रिंट सामग्री आई है, जो विद्यालयों में कक्षों के भीतर चस्पा की जाएगी। निश्चित रूप से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। साथ ही विद्यालयों का माहौल में भी और सुधार होगा।

रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।

प्रिंट सामग्री पर इस तरह की कविताएं।

प्रिंट सामग्री पर इस तरह की कविताएं।- फोटो : SAHARANPUR

एनसीईआरटी से विद्यालयों के लिए आई प्रिंट सामग्री।

एनसीईआरटी से विद्यालयों के लिए आई प्रिंट सामग्री।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed