{"_id":"6176ec7ab95b022bc81d0938","slug":"principal-suspended-salary-of-nine-assistant-teachers-withheld-saharanpur-news-mrt5622209180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यपक निलंबित, 9 सहायक अध्यापकों के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यपक निलंबित, 9 सहायक अध्यापकों के वेतन पर रोक
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नौजली तथा प्राथमिक विद्यालय परागपुर विकास खण्ड बलिया खेडी का औचक निरीक्षण कर?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने विद्यालय में मिली अव्यवस्थाओं के चलते एक प्रधानाध्यापक को निलंबित करने तथा 09 सहायक अध्यापकों और एक शिक्षामित्र का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का निर्देश दिया है। दो विद्यालयों में मिली अनियमितता के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मंडलायुक्त ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय नौजली तथा प्राथमिक विद्यालय परागपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय नौजली में अपराह्न दो बजे तक बच्चे अपनी कक्षाओं में न रहकर बाहर घूम रहे थे। इस विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, सात सहायक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र कार्यरत है। मंडलायुक्त ने प्रधानाध्यापक सरजीत सिंह को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं सात सहायक अध्यापकों और एक शिक्षा मित्र का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए है।
प्राथमिक विद्यालय परागपुर की स्थिति अत्यंत खराब मिली। यहां कक्षाओं के भीतर एवं बाहर बहुत गंदगी थी। जगह-जगह केले के छिलके, खाली चिप्स के रैपर एवं कचरा पड़ा था। इस विद्यालय में चार सहायक अध्यापिकाओं की तैनाती है, जिसमें से दो सहायक अध्यापिका सपना और मधु धूप में खड़ी मिली तथा दो सहायक अध्यापिकाओं के अवकाश पर होने की सूचना दी गई। दोनों सहायक अध्यापिकाओं के अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए। दोनों ग्रामों में स्कूल न जाने वाले बच्चों का चिह्नांकन कर प्रवेश कराया जाए।