फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prince won gold in inter university competition

अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रिंस ने जीता स्वर्ण

Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prince won gold in inter university competition
सहारनपुर। कर्नाटक के मंगलोर विश्वविद्यालय में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की पांच हजार मीटर दौड़ में सहारनपुर के प्रिंस कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रिंस कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर का धावक है, जो पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन कर चुका है। अब चार जनवरी तक कर्नाटक में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर राम रोशन किया है। प्रिंस कुमार फंदपुरी निवासी रामनाथ और सरोज देवी के पुत्र हैं। एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. एके गुप्ता, नगर विधायक संजय गर्ग, सुषमा बजाज, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, यशपाल सिंह, ईश्वरपाल सिंह, लाल धर्मेंद्र प्रताप, संदीप रंधावा, जूली पुंडीर, पोपिन कुमार, रामशरण आदि ने अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रिंस को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed