फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   press confrence of Giriraj singh

देश को खंडित करने में लगी राष्ट्रद्रोही ताकतें : गिरिराज

Sun, 27 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Sun, 27 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
press confrence of Giriraj singh
ज्योति ग्रामोद्योग में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय लघु एवं सुक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री गिरीराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रद्रोही ताकतें साजिश के तहत एकजुट होकर देश को खंडित करने और सेना का मनोबल तोड़ने में लगी है।
विज्ञापन


वहीं, राहुल गांधी अपनी पार्टी के इतिहास और इंदिरा गांधी के नाम को ही धूमिल करने पर उतारू है। पीएम मोदी को आधुनिक युग के विवेकानंद की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर विदेशों में एक भारतीय के नाम का डंका बज रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नानौता रोड स्थित ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान पर पहुंचे। वहां उन्होंने बी कीपिंग और उससे संबधित उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। कहा कि मधुमक्खी पालन रोजगार के साथ ही सेवा का भी सर्वोत्तम माध्यम है। इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं है और इस पर व्यापक रिसर्च की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि वह सोलर चरखे के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। इससे भी देशभर के लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने लगातार घटती हिंदू आबादी पर चिंता जताई।

दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा असम और पश्चिम बंगाल में सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है।अन्य राज्यों में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेंगी। 

केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि मोदी सरकार का मकसद प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से गांव की दशा और दिशा को बदलना है।

इसके लिए हर गांव में मौन पालन, बागवानी और सहायक फसलों आदि में अपार संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष अजय सैनी को मौन पालन से बढ़ने वाली पैदावार और मौन पालन के बढ़ावे के बारे प्रोजैक्ट तैयार करने के साथ ही अधिकारियों को अगले सप्ताह अजय सैनी के साथ बात करके रोजगार की तमाम संभावनाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। 


संस्थान संरक्षक बलबीर सिंह सैनी और प्रबंधक अजय सैनी, एसडीएम हीरालाल यादव, सीओ योगेंद्रपाल सिंह, कोतवाल पवन शर्मा  के अलावा खादी ग्रामोद्योग   के डिप्टी डायरेक्टर असद मलिक, डायरेक्टर गुलाम हुसैन, विकास अधिकारी सुनील कुमार और राज्य मौन पालन केंद्र पंजोखरा के इंचार्ज सुंदरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed