फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   President honored two retired military officers of the district

जिले के दो सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
President honored two retired military officers of the district
लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत मुकेश कुमार को सम्मानित करते राष्ट्रपति - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए जिले के दो बड़े अफसरों को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया है। इनमें गांव महेशपुर के मेजर जनरल सेवानिवृत्त डॉ. विवेक शर्मा को अति विशिष्ट सेवा मेडल और पहांसु के लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त मुकेश कुमार को सेना मेडल मिला है।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी स्व त्रिलोकचंद शर्मा के पुत्र डॉ. विवेक शर्मा मेजर जनरल रहते हुए लखनऊ के कमांड अस्पताल के कमांडेंट रहे हैं। वर्ष 2020 में वे सेवानिवृत्त होने के बाद पूना के एक अस्पताल में अपनी सेवायें दे रहे हैं। महेशपुर गांव में उनकी पैतृक जमीन है जिस पर उनके परिवार के लोग खेती कार्य करते हैं। डॉ. विवेक शर्मा की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। विवेक शर्मा के जल निगम के सेवानिवृत्त चाचा सागर शर्मा ने बताया कि भतीजे की इस उपलब्धि से एक बार फिर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि सेना की नौकरी के दौरान भी डॉ. विवेक ने कई पदक प्राप्त कर रखे हैं। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव पहांसु निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश कुमार को राष्ट्रपति ने सेना मेडल से सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गांव में भी खुशी का माहौल है।

राष्ट्रपति के हाथ पदक से सम्मानित होते डा विवेक शर्मा

राष्ट्रपति के हाथ पदक से सम्मानित होते डा विवेक शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed