फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Presentation of the best performers on the Jume

कलाकारों की उम्दा प्रस्तुति पर झूमे

Tue, 28 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Presentation of the best performers on the Jume
Organizer rewarding artists - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पंजाबी एकता समिति की ओर से स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने उम्दा प्रस्तुतियों से सभी की वाहवाही लूटी।  रविवार रात दिल्ली रोड स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डा. सीएस आनंद एवं डा. एसके आनंद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


टीवी रियलिटी शो की गायिका आस्था शर्मा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके बाद सुगंधा भाटिया और मास्टर हरमन ने तंबोला गेम खिलाए। सिंगर संजीव शर्मा ने गीत और प्रदीप पागल ने हास्य व्यंगों से लोटपोट किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष एमपी सिंह चावला ने कपल गेम्स खिलाकर समां बाधा। संचालन महामंत्री राजीव फुटेला ने किया। अपर जिलाधिकारी वित्त हरीश चंद्र ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर संत कमल किशोर, जस्सी कपूर, डा. रवि ठक्कर, आकाश ठक्कर, डा. एके भल्ला, आस्था शर्मा, प्रदीप पागल आदि को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एमपी सिंह चावला, राजीव फुटेला, अरुण अरोड़ा, आदर्श भंडारी, डा. केके खन्ना, नवनीत अरोड़ा, अनिल गिल्होत्रा, कमलजीत चुग, अनिल धारिया, गुरप्रीत कोहली, डा. हर्षित नांरग, विनीत नागपाल लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed