सहारनपुर। कांग्रेस जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले आंदोलन में कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर उनका आभार जताया।
बैठक में चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा की आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस मजबूत व जिताऊ कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएगी। शीघ्र ही वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों की विभिन्न कमेटियों का गठन करके उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत उम्मीदवारों के पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। महानगर अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा की शीघ्र ही महानगर कार्यालय पर मीटिंग बुलाकर नगर निगम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसी तर्ज पर एक कमेटी को नगर निगम चुनावों के लिए मजबूत उम्मीदवारो का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व सत्यम भूरियान सैनी ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव में जुटने का आह्वान किया। बैठक में एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरि ओम मिश्रा, ओमपाल, इमरान कुरैशी, सचिन कांबोज, पंकज कांबोज, प्रीतम सैनी, डॉ. सुरेंद्र मनीवाल, रणबीर बांदूखेड़ी, वीरसेन उपाध्याय, आशीष कुमार, राजा फरीद, अक्षय चौधरी, रिजवान अहमद, अनिरुद्ध शर्मा, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव सोनू पठान ने किया।