फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations were going on to make Paneer after opening the seal of the factory

Saharanpur News: फैक्टरी की सील खोलकर चल रही थी पनीर बनाने की तैयारी

Wed, 09 Jul 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Preparations were going on to make Paneer after opening the seal of the factory
रामपुर मनिहारान। छह दिन पहले सील हुई फैक्टरी में दोबारा से पनीर बनाने की तैयारी चल रही थी। संचालक ने फैक्टरी पर लगी सील को खोल दिया था। पता लगने पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने फिर से सीज करते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

दो जुलाई को अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम के साथ कस्बे के बाईपास रोड पर इरशाद की फैक्टरी पर छापा मारा था। रिफाइंड युक्त पनीर का नमूने लेकर 51 किलो नष्ट कराया था। मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज वर्मा ने टीम व पुलिस के साथ फैक्टरी का छापा मारा। इस दौरान पाया गया कि परिसर में अंदर की तरफ लगे दरवाजे की सील को खोलकर पनीर बनाने की तैयारी चलती मिली। बड़े पैमाने पर पनीर बनाने के लिए सामान इकट्ठा किया जा रहा था। टीम को देखकर अंदर मौजूद दो व्यक्तियों का पता नहीं चल सका। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला ने इरशाद उर्फ भूरा और इरफान के खिलाफ सीज खोलने पर तहरीर दी है। इस मौके पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संजीव चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

------
-- मिलावटी पनीर पर नहीं लग रही रोक
रामपुर मनिहारान मिलावटी पनीर का गढ़ गया है। यहां से जनपद ही नहीं बल्कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, अंबाला, यमुनानगर सहित कई जिलों में पनीर की सप्लाई हो रही है। मिलावटी पनीर खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed