{"_id":"69fb9e6d94b879fdd00fbaa7","slug":"preparations-underway-to-operate-roadways-buses-on-the-dehradun-delhi-expressway-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174862-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस चलाने की तैयारी
Thu, 07 May 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए अब सहारनपुर डिपो भी रोडवेज बस संचालन की तैयारी में जुट गया है। डिपो स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। हरी झंडी मिलते ही बस सेवा शुरू होगी। इससे सहारनपुर और आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी।
सहारनपुर डिपो की बसें लखनऊ, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, समेत कई जिलों के लिए संचालित होती हैं। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। वर्तमान में इस एक्सप्रेसवे पर केवल देहरादून डिपो की बसें संचालित हो रही हैं, जिसके चलते सहारनपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधे सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा। अब परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो ने भी एक्सप्रेसवे पर बस दौड़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। डिपो स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इसके प्रस्ताव के अनुसार, सहारनपुर डिपो की बस सीधे देहरादून से दिल्ली तक एक्सप्रेसवे के जरिए संचालित होंगी, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और सफर अधिक सुगम होगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के माध्यम से बस संचालन से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही सहारनपुर डिपो की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
उधर, सहारनपुर डिपो के केंद्र प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया है कि अभी तक देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर रीजन की कोई बस नहीं चल रही है। सहारनपुर डिपो की एक बस को चलाने का प्रस्ताव बनाया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने पर बस शुरू कर दी जाएगी।