{"_id":"61b4ee31dbaa9a17972884f1","slug":"preparations-to-develop-nurseries-in-gram-panchayats-saharanpur-news-mrt56853371","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल प्रशासन ने निलंबित छात्रों को पेश होने कि लिए जारी किया अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल प्रशासन ने निलंबित छात्रों को पेश होने कि लिए जारी किया अंतिम नोटिस
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच हुए उपद्रव के मामले में मेडिकल प्रशासन का रुख रत्ती भर भी नरम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अनुपस्थित रहे छात्रों को एक मौका देते हुए मेडिकल प्रशासन ने पेश होने के लिए अंतिम नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज के नोटिस बोर्ड पर खेल के मैदान तदुपरांत छात्रावास उपद्रव में शामिल 2018-19 बैच रके निलंबित एमबीबीएस छात्रों को 15 दिसंबर को अभिभावकों के साथ मेडिकल कॉलेज के काउंसिल हाल में उपस्थित होने का नोटिस चस्पा किया गया।
इस विषय में प्राचार्य डा अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि 16 नवंबर को मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के साल 2018 तथा 2019 बैच के छात्रों के बीच खेल के मैदान में वालीबाल खेलने को लेकर विवाद हो गया था जो बढ़कर रात्रि में तथा अगले दिन छात्रावासों तक पहुंचकर हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया था। उनके तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार विवाद को शांत कराया गया था। तत्पश्चात वीडियो फुटेज तथा फोटोस के आधार पर उपद्रव में शामिल दोनों बैच के 27 छात्रों को चिन्हित करते शैक्षणिक गतिविधियों तथा छात्रावास से निलंबित कर दिया गया था। सभी निलंबित 27 छात्रों को 8 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में अभिभावकों के साथ पेश होने का आदेश दिया गया था परंतु मात्र पांच छात्र ही अपनी सफाई पेश करने पहुंचे थे। अब सभी 27 निलंबित छात्रों को 15 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में अभिभावकों के साथ पेश होने का अंतिम नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यदि निलंबित छात्र अभिभावकों के साथ उपस्थित नहीं होंगे तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अवश्य की जाएगी