फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations Intensify Ahead of CM Yogi's Visit; DM and SSP Conduct Inspection

Saharanpur News: सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

Tue, 05 May 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Preparations Intensify Ahead of CM Yogi's Visit; DM and SSP Conduct Inspection
देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी सात मई को प्रस्तावित देवबंद दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज के निकट मैदान का चयन किया गया है। यहां विशाल पंडाल बनाने के लिए टेंट का सामान पहुंच चुका है। सभा स्थल के पास साफ-सफाई और जमीन को समतल करने के लिए सोमवार को दिनभर जेसीबी मशीनें जुटी रहीं। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सिल्वर पैराडाइज प्रांगण में ही हेलीपैड बनाया जा रहा है। जबकि वाहनों की पार्किंग के लिए मंडी समिति परिसर को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

---------
अधिकारियों ने परखा सुरक्षा का खाका
तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पूरे परिसर का भ्रमण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर तैयार किए जा रहे मैप की समीक्षा की और अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो।
विज्ञापन

----------
विकास योजनाओं की मिलेगी सौगात
लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अपनी इस जनसभा के दौरान जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कहा कि सीएम के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और वह सभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed