फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations for the Lok Sabha elections were given edge in the meetings of the BJP.

Saharanpur News: भाजपा की बैठकों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को दी धार

Mon, 23 Jan 2023 05:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Lok Sabha elections were given edge in the meetings of the BJP.
शक्तिकेंद्र प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते लोक सभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप
मोदी को फिर से पीएम बनाने को कसी कमर
विज्ञापन

फोटो-12
छुटमलपुर। रामपुर मनिहारान। नागल। भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों और मोर्चा अध्यक्षों की बैठकों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार दी गई। लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर तक भाजपा की रीति नीति को पहुंचने का संदेश दिया। छुटमलपुर के शिव मंदिर में आयोजित बैठक में लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि विदेशी ताकतें मोदी जी के विरुद्ध देश में अन्य पार्टियों के साथ मिल कर विरोध का माहौल बनाने की साजिश रच रही हैं। कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए 2024 में मोदी जी को फिर से लाना है। मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज ने कहा कि इसके लिए हमें कमर तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। हर बूथ पर प्रत्येक घर में जा कर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराना होगा। बैठक में सुशील राणा, विकास गुप्ता, हेमंत सैनी, गौरव वर्मा, मांगेराम शर्मा, अंकित वर्मा, ऋषिपाल सैनी, सचिन कांबोज, यशपाल प्रजापति, मनोज माहेश्वरी, संदीप रोहिला, गीताराम राम कांबोज, प्रतीत उपाध्याय आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में विधानसभा संयोजक मेला राम पंवार ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर बैठक कर लोगों को सरकार की जनकल्याण योजनाओं से अवगत कराएं। विधानसभा प्रभारी अशोक बाटला, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, विजयपाल सिंह, दीपक सैनी, संजय राठी, सपन जैन, जसवीर चौधरी, अरविंद धीमान, डा किरण पाल, गौतम चौधरी रहे।
विज्ञापन

नागल के नव शांति निकेतन इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारें सबका साथ सबका विकास को लेकर सबका विश्वास जीतने का कार्य कर रही है। लोकसभा विस्तारक पुष्कर भारद्वाज, नागल मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, उपाध्यक्ष कपिल डावर, चौ. राजवीर सिंह, मुकेश माहेश्वरी, शकील अहमद, मान सिंह सैनी, विजेंद्र दीक्षित, रजनी राणा, बालेश्वर, सारिका वालिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed