फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations complete, paddy will be purchased at 26 purchasing centers in the district

Saharanpur News: तैयारी पूरी, जनपद के 26 क्रय केंद्रों पर होगी धान खरीद

Sun, 01 Oct 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, paddy will be purchased at 26 purchasing centers in the district
सहारनपुर। धान खरीद की तैयारी पूरी हो चुकी है। जनपद में 26 क्रय केंद्रों पर धान की सरकारी खरीद होगी। एक अक्तूबर को रविवार होने के चलते धान खरीद का शुभारंभ दो अक्तूबर से होगा।
विज्ञापन

किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की खरीद कराती है। इन क्रय केंद्रों पर सिर्फ सामान्य प्रजाति के धान की खरीद होती है। जिससे किसानों को सामान्य प्रजाति के धान का न्यूनतम समर्थन कम मूल्य पर बेचने के लिए मजबूर ना होना पडे। जबकि बासमती धान की खरीद मंडी में आढ़तियों के माध्यम से होती है। शनिवार को मंडी समिति में धान खरीद का एक नया क्रय केंद्र अनुमोदित किया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बताया कि सभी धान क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचने के इच्छुक किसान ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें। जिन किसानों का पंजीकरण पहले हो रखा है वे इसका नवीनीकरण करा लें। उन्होंने कहा कि सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed