{"_id":"60d61ec38ebc3e2d5a4b4bd2","slug":"preparations-complete-nomination-will-be-done-today-saharanpur-news-mrt5444685148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज होगा नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज (शनिवार) नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। शुक्रवार शाम तक तीन जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें शिमला देवी, मांगेराम चौधरी और जिशान शामिल हैं। अभी नामांकन होने तक और नामांकन पत्र खरीदे जा सकते हैं। नामांकन पत्र पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक जमा होंगे। प्रशासन ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक जिला पंचायत के तीन सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन पत्र का मूल्य 750 रुपये और जमानत राशि पांच हजार रुपये रखी गई है। जिला पंचायत के 49 सदस्य अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इसके लिए मतदान तीन जुलाई को रखा गया है। माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में बसपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा, लेकिन एक निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य ने भी नामांकन पत्र खरीदा है, जिससे चुनाव और दिलचस्प हो सकता है। हालांकि नामांकन होने और नाम वापसी के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
डीएम कोर्ट में होगा नामांकन --
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उप निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होगी। प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक को जाने की अनुमति होगी। नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
नामांकन के लिए की बैरिकेडिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को बैरिकेडिंग की गई। इसमें भीड़ को रोकने के लिए बल्लियां भी लगाई गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां पर पुलिस बल की पर्याप्त संख्या रहेगी। हालांकि नामांकन के लिए प्रत्याशी सहित तीन जिला पंचायत सदस्यों को ही जाने की अनुमति रहेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का निर्वाचन कार्यक्रम
प्रयोजन ----------------- तिथि ----------------- समय
नामांकन ---------------- 26 जून ------- पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच -- 26 जून ----- अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी ------------- 29 जून ------ पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक
मतदान ----------------- 03 जुलाई ----- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक
मतगणना ---------------03 जुलाई ----- तीन बजे से मतगणना संपन्न होने तक