फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation for change of sugarcane variety, reserved 19 lakh quintal seeds

Saharanpur News: गन्ना प्रजाति बदलाव की तैयारी, आरक्षित किया 19 लाख क्विंटल बीज

Sun, 04 Feb 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Preparation for change of sugarcane variety, reserved 19 lakh quintal seeds
सहारनपुर। गन्ना विभाग लाल सडन बीमारी से प्रभावित को-0238 को रिप्लेस करने की तैयारी में जुट गया है। इन प्रजाति के स्थान पर नई उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई कराई जाएगी। इसके लिए जिले में कई उन्नतशील प्रजातियों का 1922727 क्विंटल बीज आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बढि़या उत्पादन के चलते किसानों की प्राथमिकता गन्ना प्रजाति को-0238 की बुवाई की रही है। जनपद में भी इस प्रजाति का रकबा कुल गन्ना क्षेत्रफल का 90 प्रतिशत से अधिक है। पिछले कई वर्षों से गन्ने की इस प्रजाति में लगातार रोग बढ़ रहे हैं। लाल सडन सहित अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जहां इसकी उत्पादकता घट रही है, वहीं कीटनाशकों के अधिक इस्तेमाल होने से गन्ना फसल की लागत भी बढ़ रही है। इसके चलते गन्ना विभाग प्रजाति बदलाव करने में जुट गया है। विभाग को-0238 के स्थान पर गन्ना शोध संस्थानों से नई एवं उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करने की कवायद कर रहा है। इनमें अगेती प्रजातियों में कोलक-14201, को-15023, कोशा-13235,कोशा-13231 आदि शामिल हैं। इसके लिए जिले में 1922737 क्विंटल गन्ना बीज आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

गन्ना प्रजाति को-0238 में लाल सडन सहित अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते इसकी उत्पादकता में काफी गिरावट आई है। इसके स्थान पर नई और उन्नतशील प्रजातियां की बुवाई पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कई उन्नतशील प्रजातियों का 1922737 क्विंटल बीज आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
जनपद में आरक्षित गन्ना बीज
गन्ना प्रजाति क्विंटल
को-0118 1384467
को- 15023 389119
कोलक-14201 29411
कोशा- 13235 103350
अन्य प्रजातियां 16390
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed