फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pregnant women policemen will not be allowed to perform election duty

Saharanpur: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों की चुनाव में नहीं लगेगी ड्यूटी

Sat, 09 Mar 2024 11:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटी है। एक तरफ एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी हैं, वहीं गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों की चुनाव में ड्यूटी न लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Pregnant women policemen will not be allowed to perform election duty
सहारनपुर में जुमे की नमाज के दौरान तैनात महिला पुलिस - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी है। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी है, जो पुलिसकर्मी अवकाश पर गए थे, उनको भी वापस बुला लिया है। वहीं, गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगेगी।

विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर पुलिस का पूरा फोकस है। एडीजी ध्रुव ठाकुर भी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।  अर्ध सैनिक बलों के जवान भी सहारनपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आईटीबी की स्थानीय पुलिस को मिल चुकी है। इसके अलावा जल्द अन्य अर्धसैनिक बलों की कंपनी भी जिले में पहुंचकर सुरक्षा की कमान संभालेगी।

वहीं, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी है। निर्देश दिए हैं कि चुनाव तक कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं लेगा। इनमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं, लेकिन गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों को राहत दी गई है। क्योंकि, शासन के निर्देशानुसार उनकी ड्यूटी चुनाव में नहीं लगेगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टी बंद कर दी गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगेगी। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed