{"_id":"5e274d178ebc3eeb850197bd","slug":"pramukh-sachiv-saharanpur-news-mrt4650831135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
दवा न होने पर प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी
बिहारीगढ़।
प्रमुख सचिव पशुधन बीएल मीणा ने निर्माणाधीन पशु सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सकों से पशुओं के कृत्रिम गर्भाधारण सहित विभिन्न जानकारी ली। पशु चिकित्सा केंद्र पर दवाई उपलब्ध न होने पर नाराजगी जाहिर कर जल्द दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव के कई सवालों के जवाब को लेकर पशु चिकित्सक बगल झांकते नजर आए।
मंगलवार को प्रमुख सचिव पशुधन बीएल मीणा अचानक ही कस्बे के थापुल रोड पर निर्माणाधीन पशु सेवा केंद्र में पहुंचे। जहां उन्होंने जांच कर वहां मौजूद पशु चिकित्सक प्रताप कुमार से सवाल पर सवाल पूछने शुरू कर दिए। उन्होंने चिकित्सकों से गर्भाधारण के विषय में जानकारी कर सीमन व सीमन के रख रखाव की जांच की। उन्होंने कस्बे में स्थित राजकीय पशु सेवा केंद्र में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी प्रताप सिंह से जब दवा दिखाने को कहा तो वहां दवा उपलब्ध नहीं थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर मौके पर मौजूद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वासुदेव तोमर को तत्काल प्रभाव से दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां तक कहा कि उनके देहरादून एयरपोर्ट तक पहुंचने से पहले केंद्र पर दवाई आ जानी चाहिए।
इस दौरान एडिशनल डायरेक्टर यशपाल सिंह सहित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वासुदेव तोमर, अशोक कुमार गिल, तेजपाल शर्मा, तहसीलदार हर्ष चावला आदि मौजूद रहे।