फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pradhan's car, returning with certificate, fell into a ditch, death of a supporter

प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे प्रधान की कार खाई में गिरी, समर्थक की मौत

Thu, 29 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's car, returning with certificate, fell into a ditch, death of a supporter
छुटमलपुर बाईपास पर खाई में उतरी कार - फोटो : SAHARANPUR
प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे प्रधान की कार खाई में गिरी, समर्थक की मौत
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार दोपहर बाद भगवानपुर से प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे लालवाला खालसा के नवनिर्वाचित प्रधान की कार छुटमलपुर बाईपास पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रधान सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहपुर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
हरिद्वार जनपद के गांव लालवाला खासला में इस बार शमशेर अली पुत्र सलीम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। दोपहर दो बजे वे भगवानपुर से जीत का प्रमाणपत्र लेकर कार से अपने समर्थक सुखपाल (55) पुत्र तेजपाल, मुनफैत पुत्र अशरफ, शमशाद पुत्र जिलेदार और इमरान पुत्र सलीम के साथ गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार छुटमलपुर बाईपास पर पहुंची तो रसूलपुर गांव से पहले उत्तराखंड की सीमा में कालेवाला गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई। हादसे में सुखपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रधान सहित अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे फतेहपुर एसओ प्रमोद रावल ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए भगवानपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

भगवानपुर पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा भर कार्रवाई शुरू की। उधर दुर्घटना के बाद समर्थक की मौत से लालवाला खालसा में शमशेर की प्रधानी की जीत की खुशी गम में बदल गई। मृतक के घर कोहराम मचा था।

छुटमलपुर बाईपास पर खाई में उतरी कार और पहुंची पुलिस

छुटमलपुर बाईपास पर खाई में उतरी कार और पहुंची पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed