फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pradhan himself will give pension to the disabled of the village till the age of 18 years

Saharanpur News: 18 वर्ष की आयु होने तक गांव के दिव्यांगों को प्रधान स्वयं देगी पेंशन

Sun, 02 Jul 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pradhan himself will give pension to the disabled of the village till the age of 18 years
- प्रत्येक माह की पहली तारीख को लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंच जाएगी पेंशन की रकम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। कहते हैं गरीब-मजबूर व्यक्ति की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। कुछ इसी तरह की सेवा की ओर अग्रसर हैं क्षेत्र के गांव गोसगढ़ की ग्राम प्रधान चौधरी संगीता रोड। ग्राम प्रधान ने घोषणा की है कि जब तक प्रशासन से गांव के दिव्यांग लोगों की पेंशन शुरू नहीं हो जाती तब तक वह अपने खर्च से ऐसे सभी दिव्यांगों को पेंशन मुहैया कराएंगी।

बता दें कि क्षेत्र के गांव गोसगढ़ की ग्राम प्रधान चौधरी संगीता रोड अपने अनूठे विकास कार्यों के लिए हमेशा ही जिले में चर्चाओं में रहती हैं। अब हाल ही में ग्राम प्रधान ने गरीब लोगों के लिए नई योजना की शुरुआत की है। राज्य सरकार की ओर से किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को 18 वर्ष की आयु होने से पहले दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता। इसको लेकर ग्राम प्रधान ने घोषणा की है कि जब तक गांव के दिव्यांगजनों की उम्र 18 वर्ष नहीं हो जाती या फिर जब तक सरकार की ओर से दिव्यांगों की पेंशन शुरू नहीं हो जाती तब तक इन सभी दिव्यांगों को ग्राम प्रधान की ओर से दिव्यांग पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

इस पेंशन के रूप में प्रत्येक माह की पहली तारीख को पांच सौ रुपये पेंशन लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रधान ने शुरुआत कर दी है। पहले चरण में 18 वर्ष से कम आयु या अब तक पेंशन से महरूम लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद यदि इन लोगों के बैंक खाते नहीं है तो उनके बैंक खाते खुलवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैंक खाता खोलने के बाद पेंशन की प्रक्रिया जारी होगी। इतना ही नहीं जैसे ही दिव्यांग की उम्र 18 वर्ष की होती है तो ग्राम पंचायत अपने स्तर से लाभार्थी की सरकारी पेंशन लगवाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो माता-पिता को मिलेगी पेंशन की रकम

ग्राम प्रधान चौधरी संगीता रोड ने बताया कि यदि किसी लाभार्थी की उम्र कम है और इस वजह से उसका बैंक खाता नहीं खुल पा रहा है तो बैंक खाता खोलने तक लाभार्थी के माता-पिता को उसकी पेंशन भेजी जाएगी। खाता खुलने के बाद यह रकम लाभार्थी के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed