फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power commotion

बिजली के लिए हंगामा

Wed, 15 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Power commotion
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भीषण गर्मी और रमजान माह के बीच बिजली की किल्लत लोगों के गुस्से की वजह बन रही है। जनपद में आपूर्ति सुधार के दावे लगातार फेल हो रहे हैं। आलम यह है कि कई क्षेत्रों में रातभर बिजली न आने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। 
विज्ञापन


   सोमवार की रात अचानक से अंबाला रोड की बिजली गुल हो जाने पर सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह आपूर्ति चालू कराई, जिसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन


उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री संजय वालिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिजली न मिलने पर घुन्ना फीडर पर हंगामा किया, जिसके बाद क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहरी क्षेत्र में 20 घंटे, तहसील स्तर पर 14 घंटे और कस्बा स्तर पर दस घंटे बिजली देने के आदेश है। रमजान के मद्देनजर इन घंटों में बढ़ोत्तरी करने के दावे किए गए थे, जो पूरी तरह से खोखले निकले हैं।

आलम यह है कि कई क्षेत्रों में मुश्किल से छह से आठ घंटे ही आपूर्ति हो रही है। रातभर बिजली न मिलने से लोगों की नींद उड़ी हुई है, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है। सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे अंबाला से सटे क्षेत्र की बिजली चली गई।

क्षेत्रवासी मंसूर बदर ने इस संबंध में फीडर पर बात की तो उन्हें बताया गया कि 220 सब स्टेशन की लाइन में गड़बड़ी आ गई है जो मंगलवार की सुबह ही ठीक हो सकेगी। 

  रातभर बिजली न आने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग सड़क पर निकल आए। इसके बाद कुछ लोगों ने डीएम पवन कुमार को फोन पर बिजली की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को आपूर्ति चालू कराने के निर्देश दिए।

सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मुख्य अभियंता नगर आरके सिंह और एक्सईएन नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात में ही गड़बड़ी को ठीक कराया, जिसके बाद रात 12 बजे आपूर्ति चालू हो सकी। आपूर्ति चालू होने के बाद ही हंगामा शांत हुआ और लोग अपने घर लौटे। 


उधर, बेहट रोड के घुन्ना फीडर से जुड़े गांवों में रात में बिजली न आने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय वालिया के नेतृत्व में लोगों ने फीडर पर हंगामा बोल दिया। घंटों चले  हंगामे के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। प्रदर्शनकारियों में नसीब खान, शहजाद अहमद, राकेश वर्मा, शेखर, फैजान, इरफान, इमरान, अब्दुल माली, हनीफ, मिंटू, रहमान, महेंद्र, कय्यूम खान,  निसार आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed