फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Postmortem report did not solve the mystery of Salman's death.

Saharanpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं सुलझी सलमान की मौत की गुत्थी

Wed, 03 Dec 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Postmortem report did not solve the mystery of Salman's death.
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सलमान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया है। एक दिन पहले पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साधु विहार निवासी जाहिदा ने देहात कोतवाली में दर्ज कराने मामले में बताया था कि छह माह पूर्व उसके बेटे सलमान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तब शव को नूरबस्ती स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। उसे आशंका है कि उसके बेटे की जहर देकर हत्या की गई थी। इस पर देहात कोतवाली पुलिस ने नूर बस्ती स्थित कब्रिस्तान से सलमान के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में सलमान की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसलिए पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed