{"_id":"66677f0d89c5caec2a0e1a14","slug":"postgraduate-admissions-will-begin-after-graduation-results-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-125336-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्नातक के परिणाम के बाद शुरू होंगे स्नातकोत्तर के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्नातक के परिणाम के बाद शुरू होंगे स्नातकोत्तर के दाखिले
Tue, 11 Jun 2024 04:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एमएसयू परिसर और महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्नातक के परिणाम का इंतजार है। जिससे कि स्नातक में उत्तीर्ण अधिकतम अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
विश्वविद्यालय परिसर में बीते वर्ष 24 पाठ्यक्रमों में पढ़ाई शुरू की गई है। ये सभी पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर स्तर के हैं। इनके अलावा सभी महाविद्यालयों और संस्थानों में भी स्नातकोत्तर स्तर पर अनेक पाठ्यक्रम संचालित हैं। 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन अभी स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी नहीं हुआ है। जिसकी वजह से स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि स्नातक पाठ्यक्रमों का परिणाम जल्द जारी होगा, जिसके बाद स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सहायक प्रवेश समन्वयक प्रो. हरवीर सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना न्यूनतम योग्यता है। ऐसे में बिना स्नातक का परिणाम जारी हुए स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकते। परिणाम आते ही प्रक्रिया शुरू होगी।