फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Postal ballot papers voted eight to 11 February

आठ से 11 फरवरी तक होगा पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान

Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Postal ballot papers voted eight to 11 February
बैलेट बॉक्स - फोटो : AmarUjala
सहारनपुर में चुुनावी ड्यूटी में लगे तमाम अधिकारी और कर्मचारी पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। इसके लिए गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में फैसिलिटेशन सेंटर खोला गया है, जहां आठ से 11 फरवरी की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पोस्ट बैलेट पेपर से मतदान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

      
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम-प्रशासन एसके दुबे ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, जोनल, सेक्टर, उड़न दस्ता एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा निर्वाचन के अन्य कार्यों में लगे अधिकारी और कर्मचारी सीधे मतदान नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


उनकी सुविधा के लिए पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने के लिए गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में फैसिलिटेशन सेंटर खोला गया है। आठ से 11 फरवरी तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बैलेट पेपर फॉर्म-12 अनुरोध पत्र की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विधान सभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी उप संचालक चकबंदी सहारनपुर हैं। सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग राजपत्रित अधिकारी नामित किए गए हैं।

उनके द्वारा प्रपत्र-13 प्रमाणित किया जाएग। निर्वाचन कार्य में लगे हुए पुलिस, सिविल अधिकारी और कर्मचारी उक्त दिवस में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमन्य पहचान पत्र के साथ उक्त स्थल पर उपस्थित होकर पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।


पोस्टल बैलेट पेपर के मतदान के समय निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र में फैसिलिटेशन सेंटर पर स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता को उपस्थित रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed