फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poor children could not enroll

गरीबों के बच्चों को नहीं मिल सका दाखिला

Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Poor children could not enroll
sef
सहारनपुर में गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाए गए शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। किसी भी स्कूल ने डीएम के आदेश को नहीं माना। एक भी गरीब बच्चे का नि:शुल्क दाखिला नहीं किया गया।
विज्ञापन


अभिभावक अपने बच्चों के फार्म और डीएम के आदेश को हाथ में लिये चक्कर ही लगाते रहे। अधिकारी भी अभिभावकों की शिकायतों को टालमटोल करते रहे। इससे बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25 फीसदी गरीब बच्चों का दाखिला कान्वेंट स्कूलों में कराये जाने का प्रावधान है। शासन के आदेश पर विभाग की ओर से अप्रैल माह में पात्र बच्चों से दाखिले के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें विभाग के अनुसार 492 बच्चों ने आवेदन किए। विभाग की ओर से सभी आवेदन का सत्यापन कराया। इनमें 180 बच्चे नर्सरी कक्षा और 134 बच्चे कक्षा एक में दाखिले के लिए पात्र पाए गए।


शिक्षा विभाग ने कान्वेंट स्कूलों को पत्र निर्गत कर सभी पात्र बच्चों का दाखिला करने के आदेश दिये थे, लेकिन जनपद के एक भी विद्यालय में आरटीई के तहत दाखिला करने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में पात्र बच्चे और अभिभावक बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काटकर दाखिले की मांग कर रहे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed