{"_id":"5d27787b8ebc3e6d0f40ce2b","slug":"polpulation-control-saharanpur-news-mrt432589971","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण में सबको करना होगा जतन: नैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण में सबको करना होगा जतन: नैना
विज्ञापन

सहारनपुर। महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर नैना मिगलानी ने कहा कि विश्व में बढ़ती जनसंख्या हर देश के विकास में बाधक है। हर सेकेंड जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। वर्तमान विश्व की जनसंख्या करीब 812 करोड़ पहुंच गई है।
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर रंजीत नगर स्थित एक सभागार में आब्ज एवं गायत्री सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डाक्टर नैना मिगलानी ने महिलाओं को जागरूक किया। जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं को गर्भ निरोधक साधन, इमरजेंसी पिल और नसबंदी की जानकारी दी। डाक्टर नैना मिगलानी ने नारा दिया कि जनसंख्या नियंत्रण में सबको करना होगा जतन, अपनाएं उचित साधन जन्मदर हो कम, निरोग रहे महिला, दो उसे यह उपहार, आओ हम सब शपथ लें कि स्वस्थ हो भारत, खुशहाल रहे हर परिवार। इसके साथ ही महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर डाक्टर ममता चावला ने पौधे बांटकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।
उधर, विश्व हिंदू परिषद महानगर की ओर से राष्ट्रीय जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अंतर्गत गिल कॉलोनी में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग प्रमुख आचार्य कमल किशोर ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या देश की सबसे बड़ी समस्या है। अधिक जनसंख्या होने की वजह से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं भी कम पड़ जाती है। महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या की वजह से जिस तरह प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, वह भविष्य के लिए बेहद खतरनाक होगा। उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने भी विचार रखे और जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिया। इस दौरान मंत्री सचिन मित्तल, कमलेश अग्रवाल, सुनील मित्तल, देवेंद्र कुमार, सागर पंडित, दीपक सुनार, अनुपम महाजन, संध्या रानी मौजूद रहे।