फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Politics at the Farmer's Doorstep: Electoral Temperature Rises in Western UP

Saharanpur News: किसान की चौखट पर सियासत, पश्चिमी यूपी में बढ़ा चुनावी तापमान

Sat, 02 May 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Politics at the Farmer's Doorstep: Electoral Temperature Rises in Western UP
सहारनपुर। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिमी यूपी में किसानों को साधने की सियासी कवायद तेज हो गई है। सहारनपुर से कांग्रेस की किसान बचाओ यात्रा शुरू हो गई है। वहीं, समाजवादी पार्टी और भाजपा भी अपने-अपने कार्यक्रमों के जरिए किसानों तक पहुंच बनाने में जुटी है।
विज्ञापन

गन्ना बेल्ट माने जाने वाले इस इलाके में किसान मुद्दे एक बार फिर राजनीति के केंद्र में आ गए हैं।
पश्चिमी यूपी खासतौर पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे जिलों में किसान हमेशा से चुनावी समीकरण तय करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। यही वजह है कि 2027 के चुनाव से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दल किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सहारनपुर से किसान बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा पश्चिमी यूपी के कई जिलों से गुजरते हुए दिल्ली तक जाएगी। पार्टी का मकसद किसानों की समस्याओं जैसे गन्ना भुगतान, एमएसपी, बिजली दरें और कृषि लागत को लेकर सरकार को घेरना और किसानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है। सपा लगातार किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के बीच पहुंच बना रही है। पार्टी नेताओं का फोकस गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनना और उन्हें अपने पक्ष में लामबंद करना है। सत्ता में बैठी भाजपा भी किसानों को साधने में लगी है। सरकारी योजनाओं और नीतियों जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, सिंचाई योजनाएं और कृषि सुधार को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजनीतिक दिग्गजों का मानना है कि पश्चिमी यूपी में किसान ही चुनावी परिणाम तय करने की कुंजी हैं। ऐसे में सभी दलों की रणनीति का केंद्र किसान बन चुके हैं। आने वाले महीनों में यह सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed