फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Policemen were found empty at some places and policemen looked ready

कहीं खाली पड़ी मिली चौकियां तो कहीं मुस्तैद दिखे पुलिसकर्मी

Sun, 08 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Policemen were found empty at some places and policemen looked ready
थाना कोतवाली चौकी सराय चौकी पर तैनाल रही पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शनिवार को सर्द रात में अमर उजाला ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। महानगर में कई पुलिस चौकियों पर पुलिसकर्मी तैनात मिले तो कुछ चौकियां खाली पड़ी नजर आई, लेकिन जैसे ही कैमरा चला तो कई जगहों पर पुलिसकर्मी सावधानी की मुद्रा में खड़े होकर ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए। दो दिन पूर्व ही एसएसपी ने सर्द रातों में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिसकर्मियों मुस्तैदी से ड्यूटी करने और गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

रात 11:00 बजे
अमर उजाला टीम जेवी जैन डिग्री कॉलेज स्थित कार्यालय से चली। कलक्ट्रेट के निकट स्थित सिविल लाइन चौकी पर रुककर सुरक्षा व्यवस्था देखी तो अंदर बैठे पुलिसकर्मी बाहर निकल आए।
विज्ञापन

रात 11:15 बजे
टीम जब अग्रसेन चौक के निकट स्थित चौकी कैंप पर पहुंची तो पुलिसकर्मी चौराहे पर मुस्तैद नजर आए। इसके साथ ही चौकी इंचार्ज असगर अली चौकी के बाहर दो सिपाहियों के साथ वायरलेस पर मैसेज सुनते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11:30 बजे
टीम जब घंटाघर पर पहुंची तो चौकी के अंदर एक सिपाही बैठा था। जैसे ही कैमरे की फ्लैश चली तो वह चौकी से बाहर निकल आया और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी देने लगा। सिपाही ने बताया कि क्षेत्र अन्य पुलिसकर्मी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
रात 11:40 बजे
टीम जब नेहरू मार्केट में लोहानी सराय के मोड़ पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर पहुंची तो वहां कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। कुछ देर खड़े होकर पुलिसकर्मियों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। यहां से निकलने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि रात में पुलिस सहायता केंद्र खाली पड़ी रहता है, जबकि इस इलाके में शहर का मुख्य बाजार है।
रात 12:00 बजे
टीम जब कोतवाली मंडी क्षेत्र की धौबीघाट पुलिस चौकी पर पहुंची तो वहां एक सिपाही तैनात मिला, जो चौकी के बाहर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहा था। सिपाही ने बताया कि अन्य पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।
रात 12:30 से 01 बजे तक
टीम थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पहुंची। शुगर मिल तिराहे पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया, लेकिन आसपास बीट के सिपाही गश्त करते हुए दिखे। इसके पश्चात अमर उजाला टीम देहरादून चौक, बाजोरिया मार्ग होते हुए जिला अस्पताल पर पहुंची, लेकिन जिला अस्पताल पर बनी अस्थाई पुलिस चौकी पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नजर नहीं आया, जबकि महानगर के सभी छह थानों पर पुलिसकर्मी तैनात मिले।

सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रात में गश्त बढ़ा दें, जहां पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिले हैं, उसे वह दिखवा रहे हैं। अगर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरतता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दिनेेश कुमार, एसएसपी

घंटा घर पर चौकी से निकलता पुलिस कर्मी

घंटा घर पर चौकी से निकलता पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

बस अड़डा पुलिस चौकी कैंप पर तैनात पुलिस

बस अड़डा पुलिस चौकी कैंप पर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed