{"_id":"619d2762ee6f4a17567c4667","slug":"policemen-should-do-duty-honestly-ssp-saharanpur-news-mrt566063898","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी से पुलिसकर्मी करें ड्यूटी: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी से पुलिसकर्मी करें ड्यूटी: एसएसपी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते एसएसपी आकाश तोमर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि पुलिसकर्मी ईमानदारी से ड्यूूटी करें। पीड़ित लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्रत्येक पुलिसकर्मी की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।
पुलिस लाइन में झंडा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम एसएसपी ने ध्वजारोहण किया। एसएसपी ने कहा कि समाज को अच्छा बनाना सबकी जिम्मेदारी है। समाज में पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच नहीं बननी चाहिए। इसके लिए पुलिसकर्मी लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाएं। इसके साथ ही थाने और चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्ताण होना चाहिए। इस दौरान एसपी देहात अतुल शर्मा, एसपी यातायात प्रेमचंद, सीओ द्वितीय नीरज सिंह सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कैंतुरा देवबंद और पीयूष बने थाना कुतुबशेर प्रभारी
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर सोमवार की देर रात थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया। इसके तहत अब तक थाना कुतुबशेर के प्रभारी रहे प्रभाकर कैंतुरा को कोतवाली देवबंद की कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात पीयूष दीक्षित को थाना कुतुबशेर का इंस्पेक्टर बनाया गया है। बेहट थाना प्रभारी किरनपाल सिंह को अपराध शाखा पुलिस लाइन भेजा गया। निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय को कोतवाली बेहट का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी डीसीआरबी तेज सिंह को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है। थाना तीतरो के निरीक्षक विनय कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई है।