{"_id":"638ce283b812ce325f135a48","slug":"policemen-should-be-alert-about-elections-adg-saharanpur-news-mrt6163512144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर सतर्क रहे पुलिसकर्मी: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर सतर्क रहे पुलिसकर्मी: एडीजी
विज्ञापन
कार्यालय का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सभरवाल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एडीजी राजीव सभरवाल ने रविवार को पुलिस लाइन पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव को लेकर पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहें।
एडीजी ने पुलिस लाइन में विशेष प्रकोष्ठ, मॉनिटरिंग सेल, क्राइम ब्रांच कार्यालय, सम्मन सेल, महिला एवं बाल सुरक्षा शाखा सहित अन्य दफ्तरों का निरीक्षण किया। एडीजी को सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली। इसके साथ अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। इसके पश्चात एडीजी ने नगर कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां पर असलहा चेक करने के लिए उपनिरीक्षकों से पिस्टल खुलवाकर देखी।
यहां पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान एडीजी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा चाकचौबंद कर ली जाए। शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया जाए। इसके साथ ही सक्रिय गिरोहों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया जाएगा। संवदेनशील और अति संवदेनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित कर लिया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निरस्तारण कराया जाए। इसके अतिरिक्त थानों में कोई भी मामला लंबित न रहें। थाना प्रभारी सुबह और शाम को अपने क्षेत्रों में फोर्स के साथ पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा की भावना को जगाएं। इस दौरान एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक सहित सभी सीओ मौजूद रहे।