{"_id":"6223a450fca2f60e216859d6","slug":"policemen-s-car-overturned-in-the-field-inspector-and-farmer-injured-saharanpur-news-mrt579385840","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पलटी पुलिसकर्मियों की कार, दरोगा और किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पलटी पुलिसकर्मियों की कार, दरोगा और किसान घायल
विज्ञापन
क्रेन द्वारा सीधी की गई पुलिसकर्मियों की कार
- फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा/ गंगोह(सहारनपुर)। स्मैक तस्करी के आरोपी को लेकर कोतवाली लौट रही पुलिसकर्मियों की प्राइवेट गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे एक किसान और कार सवार एक दरोगा घायल हो गए। घायलों को सहारनपुर में अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सीओ और एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
गंगोह पुलिस ने शनिवार को नगर के मोहल्ला गुजरान निवासी सुहेल पुत्र अब्दुल्ला एवं उसके साथी शारिक पुत्र मैहसुब निवासी शाहआलमपुर को 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने अपने साथ नकुड़ थाने के टिडौली गांव निवासी उस्मान को भी शामिल बताया था। पुलिस ने जब प्राइवेट गाड़ी से उसके गांव में दबिश दी तो वह बाइक पर सवार होकर भागने लगा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उस्मान को पकड़कर जैसे ही लौटने लगी तो अचानक संतुलन बिगड़ने से कार बराबर के खेत में पलट गई। घटना में गंगोह कोतवाली के एसआई विपिन मलिक व खेत में काम कर रहा किसान राशिद पुत्र सलाउद्दीन निवासी गांव टिडौली घायल हो गए। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर, कोतवाल नकुड़ नरेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सहारनपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। गंगोह कोतवाल परविन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों स्मैक तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उस्मान के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उधर, हादसे के बाद गंगोह विधायक किरत सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल के परिजनों से बात कर उन्हें उचित उपचार कराने का भरोसा दिलाया।
गंगोह पुलिस प्राइवेट गाड़ी से आरोपी स्मैक तस्कर को पकड़ कर लौट रही थी कि इसी दौरान दुर्घटना हो गई। इसमें कार सवार एक दरोगा और खेत में काम रह रहा किसान भी गाड़ी की जद में आ कर घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अतुल शर्मा, एसपी देहात

टिडौली में ग्रामीणों से बात करते गंगोह विधायक चौ कीरत सिंह- फोटो : SAHARANPUR

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ- फोटो : SAHARANPUR