फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police will patrol on foot from village to village

Saharanpur News: गांव-गांव और गली-गली पुलिस करेगी पैदल गश्त

Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police will patrol on foot from village to village
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस, नगर निकाय चुनाव और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने की योजना तैयार की है। इसके तहत पुलिस गांव और महानगर की एक-एक गली में भी पैदल गश्त करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस नगर निकाय, आगामी त्योहारों और गणतंत्र दिवस को लेकर सतर्क हो गई है। पुलिस पहले मुख्य बाजारों के पैदल गश्त करती थी, लेकिन जनपद की 884 ग्राम पंचायतों और महानगर की प्रत्येक गली में पुलिस पैदल गश्त करेगी। इसको विशेष अभियान में शामिल गया है। एसएसपी ने जनपद के सभी 21 थाना प्रभारियों, सर्किल के छह सीओ, एसपी सिटी और एसपी देहात को भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ग्राम प्रधानों और गांव के प्रबुद्धजनों से संपर्क करेगी। इनको एक मोबाइल फोन नंबर दिया जाएगा, जिस पर कोई भी ग्रामीण शरारती तत्वों और विभिन्न अपराधों में संलिप्त आरोपियों के बारे में जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखेगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिले की प्रत्येक गली पैदल गश्त होगी। जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया गया है। इसके साथ ही शरारती तत्वों को चिह्नित कर मुचलकों में भी पाबंद किया जा रहा है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होटलों, रेलवे स्टेशन और बैंक्वेट हाल की भी होगी चेेकिंग
पुलिस टीमें होटल, रेलवे स्टेशन और बैंक्वेट हाल में भी चेकिंग करेगी। इसको लेकर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच और संबंधित थाने की पुलिस को लगाया है। इसमें डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed