{"_id":"60ca462c8ebc3eac620d5185","slug":"police-will-break-the-network-of-smugglers-with-operation-de-addiction-saharanpur-news-mrt542939243","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन नशा मुक्ति से तस्करों का नेटवर्क तोड़ेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन नशा मुक्ति से तस्करों का नेटवर्क तोड़ेगी पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। मादक पदार्थ के तस्करों को नेटवर्क तोड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत कर कर दी है। इसके तहत मादक पदार्थों का नेटवर्क तोड़ा जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर गुंडा एक्ट, संपत्ति जब्त और हिस्ट्री शीट खोलने की कार्रवाई होगी।
जिले में छह माह में 100 से अधिक मादक पदार्थों के तस्कर पकड़े गए, लेकिन पुलिस इनके नेटवर्क को पूरी नहीं तोड़ पा रही है। इस देखकर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के निर्देशन में बुधवार को ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। इसके लिए जनपद के प्रत्येक 21 थानों में स्पेशल टीम को लगाया है, जो मादक पदार्थ तस्करों को पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेंगी। इसके साथ ही इन आरोपियों की हिस्ट्री शीट खोली जाएगी। इसके अलावा गुंडा एक्ट भी लगाई जाएगी।
इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने को सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर जागरूकता रैली, गोष्ठी और वर्चुअल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि ऑपरेशन नशा मुक्ति की शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन
मजबूत है तस्करों का नेटवर्क
जिले में मादक पदार्थ तस्करों का नेटवर्क मजबूत है। इसके तहत बरेली से मादक पदार्थ सहारनपुर लाकर सप्लाई करने का खुलासा भी कई बार पुलिस की कार्रवाई में हो चुका है, लेकिन पुलिस बरेली नेटवर्क नहीं तोड़ पाई है। सूत्रों के मुताबिक शहर में खाता खेड़ी, मानक मऊ, एकता कॉलोनी, पीरवाली गाली, ढोली खाल, चिलकाना रोड, बेहट रोड, अरबी मदरसा क्षेत्र और रेलवे स्टेशन के आसपास मादक पदार्थ तस्कर सक्रिय हैं। इसके अलावा देहात क्षेत्र में गंगोह के गांव कुंडा कलां, खादर क्षेत्र, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, बेहट क्षेत्र तस्करों का नेटवर्क फैला है।
स्मैक तस्कर दबोचा
सहारनपुर। ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गांव मोहद्दीनपुर यहीं के निवासी इस्तखार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नौ ग्राम स्मैक बरामद हुई है। संवाद