फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police were on alert Dussehra

दशहरे पर पुलिस हो गई अलर्ट

Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police were on alert Dussehra
चेकिंग करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में दशहरा पर आतंकी वारदात की आशंका पर खुफिया विभाग की सूचना मिलने पर पुलिस ने शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को डॉग स्क्वायड को साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की चेकिंग की। इस दौरान पुल जोगियान पर अश्लील सीडी का जखीरा भी पुलिस ने जब्त किया।  
विज्ञापन

   
जिले के खुफिया विभाग से लगातार संदिग्ध गतिविधियों का इनपुट मिल रहा है। खुरापाती कभी भी जिले में माहौल बिगाड़ सकते हैं। हापुड़ में भी दो संदिग्ध आतंकवादियों के पकड़े जाने से पश्चिमी यूपी के सहारनपुर समेत कई जिलों में हाई अलर्ट पहले से ही कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर धार्मिक आयोजन में सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी मनोज तिवारी एवं सीओ सुनीति के साथ बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड ने शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया।
     
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्धों की सघन तलाशी ली। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जहां जहां होगा रावण दहन वहा भी एसएसपी ने मुआयना किया। डॉग स्क्वायड से सुरक्षा की पूरी जांच की गई।

एसएसपी ने अधिकारियों को अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने घंटाघर, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट पुल जोगियान, श्रीराम चौक, विजय टॉकीज, पुरानी चुंगी, नवाब गंज चौक समेत कई क्षेत्रों में चेकिंग कराई गई।


चेकिंग के दौरान एसएसपी ने जोगियान पुल से अश्लील सीडी के जखीरे को जब्त कराया। उन्होंने थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

एसएसपी मनोज तिवारी ने लोगों से की शांतिपूर्ण तरीके से विजयदशमी मनाने की अपील की। इस मौके पर ट्रेनी सीओ वंदना शर्मा भी साथ रही।     
भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल तैनात ः दशहरे पर किसी तरह की खुराफात को रोकने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस विशेष अलर्ट है।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रामलीलाओं में सक्रिय होकर खुराफातियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed