फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police teams raiding in search of clerk

Saharanpur News: लिपिक की तलाश में दबिश दे रही पुलिस टीमें

Sun, 10 Sep 2023 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police teams raiding in search of clerk
लिपिक की तलाश में दबिश दे रही पुलिस टीमें
विज्ञापन

-- फरार चल रहा पत्रवालियों में गड़बड़ी करने वाला लिपिक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीजेएम कोर्ट लिपिक की तलाश में पुलिस टीमें उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। लिपिक के खिलाफ पत्रवालियों में गड़बड़ी करने पर दो एफआईर कोतवाली सदर बाजार दर्ज हुई थी।
सीजेएम कोर्ट का लिपिक रोहताश सिंह की गिरफ्तारी को तीन टीमें लगी हैं। पुलिस ने गाजियाबाद में उसके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन रोहताश सिंह का कुछ पता नहीं लग पाया। रोहताश मूलरूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में गिल कॉलोनी में रहता था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि लिपिक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------
यह था मामला
बृहस्पतिवार को प्रशासनिक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मधुकर शर्मा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि कुछ दिन पूर्व सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज बबीता रानी से शिकायत की थी कि सीजेएम का लिपिक रोहताश वाहनों के चालान संबंधी पत्रावलियों में हेराफेरी कर रहा है। इसका पता लगते ही जिला जज बबीता रानी ने मामले की जांच दो न्यायाधीश से कराई। जांच के लिए जब न्यायाधीश आरपीएफ थाने गए तो 535 पत्रवाली वहां रखी मिली, जिनको कब्जे में लिया गया। इसके बाद दोनों न्यायाधीश रिपोर्ट जिला जज को दी। इसके बाद रोहताश सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए। इनमें एक मामला आरपीएफ थाने से जुड़ा है और दूसरा संभागीय परिवहन निगम से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed