{"_id":"582a0e664f1c1be0438fe664","slug":"police-received-100-no-dial-the-57-carts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिली 100 नं. डायल की 57 गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मिली 100 नं. डायल की 57 गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिली गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद अब 100 डायल की गाड़ियों से पूरी तरह से लैस हो जाएगा। जिले को जीपीएस सिस्टम से लैस 57 नई गाड़ियां मिल गईं हैं। जो सीधे लखनऊ के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगी। 100 नंबर डायल करने पर चंद मिनटों में ही घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ितों की सहायता करेंगी।
एसएसपी मनोज तिवारी ने सोमवार को गाड़ियों का निरीक्षण किया। गाड़ियों के संचालन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।यूपी डायल 100 योजना के परिचालन के उपलक्ष्य में जिला ओलंपिक संघ, जिला खेल प्रोत्साहन समिति एवं सहारनपुर पुलिस द्वारा 20 नवंबर को सुबह 6 बजे मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
यातायात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 10 किमी की मैराथन दौड़ घंटाघर चौक से अंबाला रोड पर आयोजित की जाएगी, जो वापस डाक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
दौड़ में शामिल होने वाले लोगों का पंजीकरण डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की जाएगी।
जिसमें पुरुषों का एक वर्ग 25 वर्ष की उम्र तक, 25 से 40 वर्ष की उम्र तक का पुरुष वर्ग, 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष एवं एक वर्ग महिलाओं का होगा। इन वर्गों में स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। ये गाड़ियां पुलिस लाइन के मैदान में खड़ी कराई गईं हैं।