{"_id":"635eae5dfd83b94cc24d8027","slug":"police-ran-on-the-information-of-change-of-religion-saharanpur-news-mrt611515094","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: धर्म परिवर्तन की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मौके से फरार हुए धर्म प्रचारक, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धर्म परिवर्तन की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मौके से फरार हुए धर्म प्रचारक, जानें पूरा मामला
Mon, 31 Oct 2022 04:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 04:28 PM IST
सार
UP: धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही धर्म प्रचारक मौके से फरार हुए हो गए। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बड़गांव क्षेत्र के गांव चंदपुर मजबता में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले ही कथित मिशनरी धर्म प्रचारक अपना सामान समेट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
रविवार को क्षेत्र के गांव चंदपुर मजबता में एक मकान पर आयोजित समागम में अनुसूचित जाति के कुछ लोग एकत्रित हुए थे। आरोप है कि समागम में कथित मिशनरी के लोगों द्वारा गरीब लोगों को धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन करने को उकसाया जा रहा था। इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर गांव पहुंचे। इससे पहले ही धर्म प्रचारक अपना सामान समेट कर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का बड़ा खेल: दो और नामजद, अब तक 11 लोगों पर एफआईआर आठ को जेल भेजा, ताबड़तोड़ दबिश जारी
विज्ञापन
ग्रमीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से गांव में मिशनरी के लोग समागम आयोजित कर रहे है। विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि ईसाई मिशनरी गरीब लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां, कार्यक्रम में छात्राओं को दी सेहत की सलाह
उधर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। वहां पर सत्संग की तैयारी की गई थी। मौके पर मिशनरी का कोई सदस्य नहीं मिला। प्रकरण की जांच की जा रही है।