फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police raid on 24 spa centers, more than 40 young men and women caught

Saharanpur News: 24 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 40 से अधिक युवक और युवतियां पकड़े

Thu, 01 Jun 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police raid on 24 spa centers, more than 40 young men and women caught
सहारनपुर में स्पा सैंटर में छापा में पकड़ी गयी युवतियां
सहारनपुर। लंबे समय से महानगर में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की तीन स्पेशल टीमों ने छापा मारकर कार्रवाई की। स्थानीय चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारियों को सूचना नहीं दी गई। इसके बाद घंटाघर, पार्श्वनाथ प्लाजा और जीएनजी मॉल में चल रहे 24 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले काफी समय से एसएसपी डा. विपिन ताडा को सूचना मिल रही थी कि महानगर में चल रहे स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य हो रहा है। एसएसपी ने एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को कार्रवाई के लिए कहा। बुधवार की शाम एसपी सिटी ने तीन टीमों का गठन किया। एक टीम ने एसपी सिटी के साथ पार्श्वनाथ प्लाजा, दूसरी टीम ने सीओ द्वितीय जितेंद्र शर्मा के साथ जीएनजी मॉल और तीसरी टीम ने बेहट सीओ रूचि गुप्ता के साथ घंटाघर पर चल रहे स्पा सेंटरों में छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि तीनों जगहों पर 24 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई। यहां से दस युवकों और 30 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें स्पा सेंटरों के मैनेजर भी शामिल है, जबकि कुछ जगहों से स्पा सेंटरों के मालिक फरार हो गए। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन स्थित महिला थाने ले आई, जहां पर युवतियों से पूछताछ के बाद उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। ये युवतियां स्पा सेंटरों पर नौकरी करती हैं, जबकि युवक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को नहीं दी गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध हैं। पता लगा है कि चौकी प्रभारियाें को स्पा सेंटरों में गलत कार्य होने की जानकारी थी। इसके बाद भी इन्होंने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश इन पुलिसकर्मियों की जांच बैठा दी गई है।
नेताओं का संरक्षण होने की चर्चा
कुछ नेताओं के संरक्षण में स्पा सेंटरों के चलने की चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि इसमें सत्ताधारी पार्टी और दूसरे दलों के नेता भी शामिल है, जो स्पा सेंटरों के संचालकों को संरक्षण देते थे और अभी तक पुलिस से बचाते रहे।

दर्ज होगी रिपोर्ट
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कार्रवाई के बाद मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर स्पा सेंटरों के संचालकों, मैनेजरों, मालिकों और वहां नौकरी करने वाले युवक व युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed