फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police raid in Uttarakhand in search of absconding crook

फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने उत्तराखंड़ में दी दबिश

Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police raid in Uttarakhand in search of absconding crook
फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने उत्तराखंड में दी दबिश
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के मिशन कंपाउंड में महिला से चेन लूटने वाले एक बदमाश को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि उसके साथी की लॉकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस ने उत्तराखंड में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन अभी आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुमित पुत्र विष्णु निवासी कनखल हरिद्वार से रविवार की रात पुलिस ने पूछताछ की। इसके आधार पर उसके साथी का भी पता लग गया है। पुलिस को सोमवार सुबह फरार बदमाश की लोकेशन देहरादून में मिली। इसके बाद आरोपी की लोकेशन हरिद्वार व ऋषिकेश में मिली। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन देर शाम तक बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। वहीं, पुलिस ने सुमित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ऐसी हुई थी वारदात
रविवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिशन कंपाउंड निवासी धनवंती पत्नी पवन कुमार अपनी बेटी प्रिया के साथ कोर्ट रोड से खरीदारी कर स्कूटी से घर लौट रही थी। घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने धनवंती की चेन तोड़ ली थी। महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया था, जिस वजह से आधी चेन महिला के हाथ में रह गई थी। दूसरे बदमाश ने महिला के पैरों की तरफ जमीन पर फायर किया। प्रिया स्कूटी खड़ी कर बदमाशों से भिड़ गई थी। खींचतान में बदमाशों की बाइक गिर गई। शोर शराबा होने पर लोग एकत्र हो गए थे। बदमाश ने हवाई फायर भी किया था। इसके बाद बदमाश पैदल ही चेन लूटकर कोर्ट रोड पुल की तरफ भाग गए थे। प्रिया ने लोगों की मदद से पीछा कर रेलवे लाइन के किनारे से बदमाश सुमित को पकड़ लिया था, जबकि उसका साथी आधी चेन लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed