फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police play in violence, arrests 96, report sent to 178

हिंसा में पुलिस का खेल, गिरफ्तारी 96 की, रिपोर्ट भेजी 178 की

Wed, 31 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 31 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police play in violence, arrests 96, report sent to 178
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
सहारनपुर जिले को शांत करने में पुलिस अधिकारी बेशक फेल हो चुके हों, लेकिन शासन को दी जा रही रिपोर्ट में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। इस खेल में पुलिस ने चार बवाल में अब तक नामजद हुए साढ़े चार सौ और अज्ञात दो हजार लोगों में से 178 लोगों की गिरफ्तारी दिखा दी। 
विज्ञापन


जबकि हकीकत में गिरफ्तारी का आंकड़ा सौ भी पार नहीं हो पाया। एक ही व्यक्ति की अलग-अलग मुकदमों में गिरफ्तारी दिखाकर, गिरफ्तारियों की संख्या दोगुनी कर शासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


जिले में 20 मई को सड़क दूधली में बवाल हुआ। जिसमें उपद्रवियों ने पहले सड़क दूधली में और फिर एसएसपी आवास पर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने इस मामले में 6 एफआईआर दर्ज किए और 60 से अधिक लोगों को नामजद तथा 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने सिर्फ 17 लोगों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शब्बीरपुर में 5 मई को हुए बवाल में 9 एफआईआर दर्ज की गई। उनमें भी मात्र 17 लोगों की गिरफ्तारी हो सकी। उसके बाद 9 मई को जगह-जगह हुए बवाल के मामले में 24 एफआईआर दर्ज हुई। इसमें पुलिस ने 37 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया था।

जिनमें से 7 वे लोग शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल खराब कर रहे थे। उसके बाद 23 मई को मायावती की रैली से लौटते समय हुए हमले के मामले में भी 4 एफआईआर दर्ज की गई। जिनमें पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया, जबकि 24 मई को दो और एफआईआर दर्ज की गई। 

इन सभी मामलों में कुल 46 एफआईआर हुई। जिनमें साढ़े चार सौ लोग नामजद हुए और 2000 से अधिक लोगों को अज्ञात में शामिल कराया गया। लेकिन गिरफ्तारियों के रिकार्ड में पूरी तरह से पुलिस ने खेल कर दिया।

अभी तक पुलिस ने कुल 96 लोगों को ही गिरफ्तार किया, लेकिन एक-एक व्यक्ति की कई-कई मामलों में आरोपी होने के चलते एक व्यक्ति की कई गिरफ्तारियां दिखा दीं और गिरफ्तारियों का आंकड़ा लगभग दोगुना कर 178 तक पहुंचा दिया।


 विशेष बात तो यह है कि जो गिरफ्तारियां की गईं उनमें कोई भी व्यक्ति ऐसा शामिल नहीं है, जो इन मामलों को भड़काने का आरोपी हो। किसी भी प्रमुख व्यक्ति की गिरफ्तारी सामने होते हुए भी नहीं की जा सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed