फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police guarded night curfew was followed

पुलिस का रहा पहरा, रात्रि कर्फ्यू का कराया पालन

Sat, 01 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police guarded night curfew was followed
नववर्ष की रात्रि में कोरोना कर्फ्यू के चलते दीवानी कचहरी पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रात्रि कर्फ्यू की वजह से नए साल का जश्न फीका रहा। शुक्रवार की रात 11 बजे पुलिस ने महानगर के सभी रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे बंद करा दिए। इसके साथ ही सख्ती से रात्रि कर्फ्यू का पालन कराया। घंटाघर पर कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली व थाना कुतुबशेर पुलिस तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने वाहनों की चेकिंग की। हर वर्ष नव वर्ष के स्वागत में रात्रि 12 बजते ही युवा घंटाघर पर एकत्र होकर आतिशबाजी चलाने के साथ ही हुड़दंग करते थे, लेकिन इस बार पुलिस ने युवाओं को घंटाघर पर एकत्र नहीं होने दिया है। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया।
विज्ञापन

तिरंगा लेकर पहुंचे, एकता का दिया संदेश
घंटाघर पर सन्नाटा पसरा रहा। इस मौके पर रात्रि कर्फ्यू से पूर्व डॉ. योगेंद्र दुधेरा, इरशाद, रवि कुमार, सतीश कुमार, राजीव ठकराल, विपिन कुमार, आकाश शर्मा, मिर्जा शेखावत और समाजसेवी आरिफ अंसारी घंटाघर पर तिरंगा लेकर पहुंचे। उन्होंने लोगों को एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही नववर्ष की शुभकामनाएं पुलिस को अधिकारियों को दीं।

नववर्ष की रात्रि में कोरोना कर्फ्यू के चलते घंटाघर तैनात पुलिस

नववर्ष की रात्रि में कोरोना कर्फ्यू के चलते घंटाघर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed