फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police got call details, investigation started

पुलिस ने निकलवाई कॉल डिटेल, जांच शुरू

Fri, 22 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police got call details, investigation started
सहारनपुर। धर्मांतरण के मामले में सरकारी गवाह नितिन पंत, विश्व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय सचिव निपुण भारद्वाज और साध्वी सविता जमुनादास के बीच हुए विवाद की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की कॉल डिटेल निकलवाई है।
विज्ञापन

मामले की जांच कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर अवनीश गौतम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस ने नितिन पंत, निपुण भारद्वाज और साध्वी सविता जमुनादास के मोबाइल फोन नंबर की कॉल डिटेल निकलवाकर साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में देखा जा रहा है कि नितिन, निपुण और साध्वी सविता जमुनादास के बीच कब-कब बात हुई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही व्हाट्सएप चैट से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस ने एकत्र किए हैं। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर ने पांवधोई नदी स्थित श्री बालाजी घाट पर पहुंचकर जांच की है, जहां पर नितिन पंत रहता है। रिपोर्ट को पुलिस ने गोपनीय रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
धर्मांतरण के मामले में मौलाना कलीम के खिलाफ नितिन पंत को एटीएस ने सरकारी गवाह बनाया है। बुधवार को नितिन पंत ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि साध्वी सविता जमुनादास उसे गवाही देने से रोक रही हैं। उसे पैसों का भी लालच दिया गया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बृहस्पतिवार को साध्वी सविता जमुनादास ने भी एसएसपी को तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी है। नितिन पंत पांवधोई नदी पर स्थित श्री बालाजी घाट पर विश्व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय सचिव निपुण भारद्वाज के संरक्षण में रहता है। साध्वी ने आरोप लगाया था कि निपुण भारद्वाज ने विश्व अखाड़ा परिषद में पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर उनसे 31 हजार रुपये ठगी की थी। पैसे वापस मांगने पर निपुण ने नितिन पंत के जरिए उन पर झूठे आरोप लगवाकर तहरीर दिलवाई है।
----- वर्जन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की कॉल डिटेल भी देखी जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed